RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में एड्स नियंत्रण पर व्याख्यान, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 23 दिसंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण व्याख्यान तथा रैली का आयोजन किया।
विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. खुशबू बिसेन और डॉ. एस. कुमार साहू ने एचआईवी, एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिवाकर कश्यप बताया कि कुलपति डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण तथा कुलसचिव प्रो. डॉ. नीता गहरवार के मार्गदर्शन में एनएसएस द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संपन्न की जा रही हैं। इसी प्रकार के कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गोदग्रामों में भी संपन्न कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोजित इस व्याख्यान और रैली में संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नमन दत्त, प्रो.डॉ. राजन यादव, डॉ. लिकेश्वर वर्मा, डॉ. शिवनारायन मौरे, अतिथि शिक्षक खुशबू, एनएसएस कैडेट्स, विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शोधार्थी समेत विश्वविद्यालय परिवार शामिल हुआ।
एड्स की रोकथाम और इसे लेकर जागरूकता पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन NSS और रेड-रिबन क्लब द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सुप्रीति मलिक (पीजीडीपीए) को प्रथम स्थान, प्रियंका जंघेल (एमपीए) को द्वितीय स्थान तथा दिव्या विश्वकर्मा (एमपीए) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Related posts

भोजपुर : केक काट कर भाजपा का स्थापना दिवस मना! शाहपुर में हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में माले प्रतिनिधियों का कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) को दिया अन्तिम रूप।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन।

rktvnews

आदिवासी विकासखण्डों में खुलेंगे रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment