RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव ने उपकारा बेनीपुर का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS /दरभंगा(बिहार)09अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव रंजन देव ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण कर कैदियों का हालचाल जाना।
उन्होंने महिला बंदियों एवं उनके साथ रहने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। तरुण वार्ड में कैदियों से मिलकर उनके उम्र के संबंध में पूछताछ किया। उन्होंने बारी-बारी से सभी वार्डों का बारिकी से निरीक्षण किया।
सचिव देव ने जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं से कहा कि सभी जरुरतमंद बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा मिलना है। इसके लिए बराबर बंदियों से मिलते रहें।
उन्होंने उपकारा में बंदियों की सहायता के लिए संचालित जेल लिगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। जेल लीगल एड क्लिनिक पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश देते हुए जेल अधीक्षक से कहा कि सूचना पट्ट पर क्लिनिक खुलने एवं बंद होने का समय,प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता व पीएलवी का नाम एवं उनके मौजूद रहने का समय एवं विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों आदि को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें,जेल में 218 पुरुष व 08 महिला बंदी संसिमित है।
मौके पर उपकारा अधीक्षक स्नेहलता,जेल विजिटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा व राजनाथ यादव,जेलर रत्नेश कुमार राय,सहायक कुमार गौरव,मुन्ना दास,पीएलवी नीतीश कुमार राम आदि मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:सोनाली सिंह का ऐलान माई बहीन का होगा सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 5वीं योजना के रूप में शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:राजकीयकृत उच्चतर विद्यालय, बबुरा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:IG ITBP संजय गुंज्याल को “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से किया गया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया ध्वज।

rktvnews

पटना: विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने वाला है बिहार बजट: नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment