RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार ने गड्ढे में तब्दील सड़क के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से की मांग।

राघवेंद्र सिंह खरवार द्वारा गड्ढे में तब्दील सड़क की साझा की गई तस्वीर

सिवान/बिहार 26 सितंबर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसमस्या के निदान के लिए नित्य प्रयत्नशील नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार ने आज जिलाधिकारी सिवान को जर्जर सड़क की मरम्मती हेतु आवेदन दे उसके तत्काल मरम्मती की मांग की है।
खरवार ने अपने आवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी सिवान को मैरवा सलेमपुर रोड में मैरवा से रामपुर बुजुर्ग तक लगभग 3 किलोमीटर गड्ढे में तब्दील हो चुके सड़क की दुर्दसा से अवगत कराते हुए लिखा है की उक्त सड़क की मरम्मती हेतु उन्होंने विभाग के पदाधिकारी से कई बार मुलाकात कर निवेदन किया जिसकी सुनवाई आज तक नही हुई और उक्त सड़क दिन प्रतिदिन गड्ढे में तब्दील होती चली गई जिसमे पानी के जमाव के साथ साथ यातायात में दुर्घटना की संभावना प्रबल होती जा रही है।
राघवेंद्र खरवार ने जिलाधिकारी से उक्त सड़क की मरम्मती के साथ साथ मुख्य सड़क होने के नाते उसके चौड़ीकरण का भी आग्रह किया है।

Related posts

जीएसटी परिषद की 50 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी संबंधित राजस्थान की मांगों पर सकारात्मक विचार करें केंद्र सरकार: नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारत की ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी जारी की।

rktvnews

बिहार: विधान परिषद् के नवमनोनित सदस्य डॉ राजवर्धन आजाद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:चित्रांश समिति के द्वारा नवीन विद्यालय में चित्रगुप्त पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सिलाई मशीन वितरित।

rktvnews

Leave a Comment