RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद : “सखी वार्ता” का आयोजन।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार) 08 अगस्त।07 अगस्त को महिला एवं बाल विकास निगम, औरंगाबाद द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, चतरा मोङ,देव,औरंगाबाद में “सखी वार्ता” का आयोजन किया गया!

कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव रंजन, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मिथलेेश कुमार, जिला मिशन समन्वयक, डी•एच• ई• डब्लू•औरंगाबाद एवं संगीता कुमारी ,प्रशिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ,महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा कहा गया कि सबसे पहले तो महिलाएं/बालिकाएं अपने साथ होने वाले हिंसा को पहचाने और उसे रोकें! इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं दी गई हैं! उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है साथ ही उनके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधान किया गया है! इसके लिए जिला में “सखी वन स्टाॅप सेंटर” एवं “जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन” जैसे कार्यालय संचालित हैं,जहां से महिलाऐं एवं बालिकाऐं सहयोग ले सकती हैं! उन्होंने “सखी वन स्टाॅप सेंटर” का मोबाइल नंबर-9771468003 ,महिला हेल्पलाइन टाॅल फ्री नंबर-181 एवं आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के उपयोग की जानकारी सबों को दी ! उन्होंने कहा कि बच्चियों का लालन-पालन सही तरीके से करते हुए पढाई अवश्य करायें, इन्हें आगे बढने का अवसर दें!बालिकाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ रही है,बेटा बेटी में अंतर नहीं कर दोनों को समान अवसर दें !
उन्होंने बाल विवाह की चर्चा करते हुए कहा की बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद और लङके की शादी 21 वर्ष के बाद करें!अगर इस तरह की घटना कहीं हो तो उसकी सूचना इन नंबरों पर देकर सहायता प्राप्त करें!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मिशन समन्वयक ने महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनको मिलने वाले सरकारी योजनाओं से भी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया गया साथ ही जिला मुख्यालय, समाहरणालय परिसर औरंगाबाद में संचालित जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन तथा सखी वन स्टाॅप सेंटर के कार्य प्रक्रियाओं से विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए वहां मिलने वाली सुविधा की जानकारी दिए!इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को नौकरियों में उनके लिए आरक्षित सीटें देकर बहुत बङा अवसर प्रदान की है. अतः आपलोग इसका लाभ लें।

Related posts

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 7.56 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर:रमना मैदान पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने पर आम आदमी पार्टी का विरोध।

rktvnews

मादक पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधित बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े उत्तराखंड मुख्यमंत्री।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:24 जुलाई को विधानसभा के समक्ष होगा प्रदर्शन : शशि यादव

rktvnews

Leave a Comment