RK TV News
खबरें
Breaking News

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )08अगस्त। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 4 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाले साप्ताहिक उत्सव के चौथे दिन बुधवार को बीकानेर हाउस प्रांगण तीज के रंगों से सराबोर रहा। साज सज्जा, रंगारंग कार्यक्रम, रंग बिरंगी पोशाके, हैंडीक्राफ्ट्स ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से बीकानेर हाउस को तीजमय कर दिया।
इस अवसर पर राजस्थान की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि श्रावण महीने में मनाया जाने वाला यह उत्सव अपने अंदर राजस्थानी कला एवं संस्कृति की अमिट छाप संजोए हुए हैं और दिल्ली में बसे प्रवासी राजस्थानियों और निवासियों को राजस्थानी कला संस्कृति की झलक दिखाता है। इस उत्सव में राजस्थानी कला संस्कृति से जुड़े प्रत्येक पहलू का एक ही जगह संगम देखने को मिलता है जो राजस्थान को एक विशिष्ट पहचान दिलाता है।
इस उत्सव में मेहंदी प्रतिस्पर्धा लहरिया थीम के साथ राजस्थानी पोशाक प्रतिस्पर्धा और तीज माता की भव्य यात्रा का आयोजन हुआ। तीज माता की शोभा यात्रा को पारंपरिक ढंग से पूजा अर्चना करके राजस्थानी रीति रिवाज के साथ निकाला गया। इस यात्रा में सभी आगंतुक भपंग, जोगिया सारंगी और रावण हत्था की धुन पर लोक संगीत का आनंद लेते हुए राजस्थानी संस्कृति से सराबोर झूमते नाचते नजर आए।
इस अवसर पर आयोजित मेहंदी और लहरिया पोशाक प्रतिस्पर्धा में क्रमशः कुल 17 और 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें मेहंदी प्रतिस्पर्धा एवं लहरिया पोशाक स्पर्धा में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

आख़िर कैसे जानेंगे दर्द:सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ते राजनेताओं के बच्चे।

rktvnews

विजयदशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

समस्तीपुर:अग्निवीर में बहाली के लिए दलसिंहसराय बीएसडीसी के छात्रों का मार्गदर्शन।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाऊसिंग कॉलोनी में किया पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment