RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास।

चतरा /झारखंड 24 जनवरी।गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का आज पूर्वाभ्यास किया गया।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। कुल 9 प्लाटून द्वारा परेड में भाग लिया गया। इनमें सीआरपीएफ पुरुष, आईआरबी पुरुष, आईआरबी महिला, सशस्त्र बल पुरुष,सशस्त्र बल महिला, गृहरक्षक वाहिनी एनसीसी डीएवी विद्यालय के बच्चे शामिल रहा। परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी साथ हीं राष्ट्र गान किया, राष्ट्रगान में उपस्थित पदाधिकारी, स्कूली बच्चों समेत स्टेडियम में उपस्थित सभी ने भाग लिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, साफ सफाई, स्टेडियम में अतिथियों की एंट्री करने समेत अन्य विषयों को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
विदित हो कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार बतौर मुख्य अतिथि मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, सुरेंद्र उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, स्थापना उप समाहर्ता,पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, स्कूली शिक्षक, छात्र-छत्राएं समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: केंद्रीय बजट 26-27 से बिहार में बनेंगे रोजगार के नए अवसर : राज्य मंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:17 दिसंबर 23

rktvnews

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

rktvnews

फ्री में देखे फिल्म ” द केरला स्टोरी”:हिंदू जागरण मंच भोजपुर।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम ‘एजेंडा छत्तीसगढ़’ में हुए शामिल! छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा में मिल रही नई पहचान -मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

Leave a Comment