RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:24 जुलाई को विधानसभा के समक्ष होगा प्रदर्शन : शशि यादव

आरा में ऐपवा की बैठक संपन्न!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 21 जुलाई। आगामी 24 जुलाई को पटना में होने वाली ऐपवा के प्रदर्शन की तैयारी को लेकर माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में बैठक आयोजित की गई!बैठक में अतिथि के बतौर विधान परिषद सदस्य व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव शशि यादव ने कहा कि सरकार स्कीम वर्कर्स को बंधुआ मजदूरी की तरह काम लेती है सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन मांग भी नहीं देती 60-65 साल सेवा करने के बावजूद रिटायरमेंट के तौर पर एक पत्र दे दिया जाता है कि आप रिटायर हो गयी!बैठक में सरस्वती से तारीख हुआ की 26000 रुपया केंद्र व राज्य सरकार मिल कर दे,रिटायरमेंट पैकेज 10 लाख रुपया दिया जाए स्कीम कर्मी की मान सम्मान की गारंटी की है!बिहार लघु उद्योग योजना के तहत 94 लाख परिवारों को दो-तीन लाख रुपया देने सरकार ने घोषणा की है!इस योजना का लाभ महिलाओं को भी मिलना चाहिए!
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव इंदु सिंह एवं नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर सभी प्रखंडों में महिलाओं के बीच जाने की योजना बनाई गई है!रोजगार के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है बिहार में अपराधिक हत्या बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है!आगे नेताओं ने कहा कि गांव-गांव जाकर महिलाओं की बैठक व ऐपवा का सम्मेलन किया जाएगा और आगे आंदोलन की तैयारी की जाएगी!बैठक में ऐपवा जिलाध्यक्ष नीलम कुंवर,कलावती देवी,आंगनवाड़ी पुष्पा देवी,इंदु देवी, रसोई संघ के अध्यक्ष कलावती देवी,रेणु देवी,मालती देवी, बबली देवी,पिंकी देवी आदि कई महिलाएं शामिल थी।

Related posts

दरभंगा:”जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को मिला न्याय।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत विकास खंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश।

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

भोजपुर यातायात पुलिस ने “तीज पर पति को हेलमेट पहनाएं और पति की लंबी उम्र पाएं” अभियान चला यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक !निःशुल्क हेलमेट किया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण लीला को लेकर आज निकाली जाएगी नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण व दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment