RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

हाजीपुर: 11000 बोल्ट की चपेट में आने से हुई श्रद्धालुओं की मौत,जिला प्रशासन मुस्तैद।

RKTVNEWS/हाजीपुर(बिहार )05 अगस्त।हाजीपुर में 04 अगस्त, 2024 रविवार की रात्रि 11 बजे ऊँचे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे 09 श्रद्धालुओं की मौत 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से हो गई। घटना हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना के सुलतानपुर पंचायत के वार्ड सं0-08 की है।
रात्रि में घटना की सूचना मिलते हीं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे एवं स्थिति का जायजा लेते हुए उचित कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा प्रत्येक मृतक जन के आश्रितों को 4-4 लाख का अनुग्रह राशि, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3-3 हजार रूपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। परिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रू० की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह अंत्येष्टि स्थल, कौनहारा घाट पहुँच कर शोक संतप्त परिवारों से मिले। इसके बाद वे घटना स्थल सुलतानपुर पंचायत के वार्ड सं०-08 में पहुँचकर मृतक जनों के घर जाकर उनके परिवारों एवं स्थानीय लोगों से मिले। साथ में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मृतकों की विवरणी निम्नवत् है :-

1. चन्दन कुमार, पिता चन्देश्वर पासवान, उम्र 14 वर्ष (अविवाहित)।

2. नवीन कुमार, पिता फुदेना पासवान, उम्र 28 वर्ष (विवाहित), पत्नी सरिता देवी।

3. रवि पासवान, पिता धर्मेन्द्र पासवान, उम्र 18 वर्ष (अविवाहित)।

4. सुमन कुमार, माता गीता देवी, पिता स्व० परमेश्वर पासवान, उम्र 18 वर्ष (अविवाहित)।

5. राजा कुमार, माता लालपड़ी देवी, पिता स्व० लालदास पासवान, उम्र 24 वर्ष।

6. आशिक कुमार, पिता मन्दु पासवान, उम्र 18 वर्ष (अविवाहित)।

7. नौवी कुमार, पिता राजेश भगत, उम्र 28 वर्ष (विवाहित), पत्नी माया देवी।

8. आशीष कुमार, पिता सनोज कुमार भगत, उम्र 18 वर्ष (अविवाहित)।

9. अमोद पासवान, पिता देवी लाल पासवान, उम्र 28 वर्ष (विवाहित), पत्नी खुशबु देवी।

Related posts

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग!स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची बना सेकंड टॉपर।

rktvnews

भोजपुर: आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार का चतरा आगमन।

rktvnews

भोजपुर:अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवनियां गांव का दौरा कर राहत सामग्री पहुंचाई, कहा “आपका दुःख मेरा भी है।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री आवास योजना मे नाम जोड़ने संबंधी धांधली को ले क्यामुद्दीन अंसारी ने की बीडीओ से मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment