RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:14 नवंबर को होगी मतगणना, सभी आवश्यक तैयारियों के पूर्ण हेतु दिए गए निर्देश : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)11 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने मीडिया कर्मियों से प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के प्रथम चरण में वैशाली जिले में मतदान दिनांक 06.11. 2025 को सम्पन्न हो चुका एवं 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी पूर्ण है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रोटोकॉल निर्धारित किये गये हैं। जिसके आलोक में सम्पूर्ण व्यवस्था की गयी है। इस क्रम में जिले में 123-हाजीपुर, 128-राघोपुर एवं 130-पातेपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए आई०टी०आई, बालक, हरिवंशपुर, हाजीपुर एवं 124-लालगंज, 125-वैशाली, 126-महुआ, 127-राजापाकर (अ०जा०) एवं 129-महनार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर अवस्थित बज्रगृह एवं मतगणना केन्द्रों पर की गयी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित SoP के अनुरूप संधारित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
बजगृह में मतदान के उपरान्त ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर एवं आई०टी०आई, बालक, हरिवंशपुर स्थित बज्रगृह -सह- मतगणना केन्द्र पर के पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों, सुरक्षा कर्मियों और डयूटी पर तैनात दंडाधिकारियों द्वारा पूरी सतर्कता के साथ अपनी डयूटी निभा रहे है। उन्हें निदेश दिया गया है कि मतगणना तक सुरक्षा के दृष्टिगत बज्जगृह के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चत करेंगे।
बज्रगृह- सह- मतगणना केंद्र में निर्मित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया गया एवं उनसे विचार विमर्श किया गया तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की गई।
बज्रगृहों का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाध रूप से इलेक्ट्रिसिटी व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील रखने, इंटरनेट क्रियाशील रखने हेतु 24 X 7 पाली वार तकनीकी पदाधिकारियों / कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मतगणना केंद्र में किसी प्रकार की उत्पन्न समस्या को त्वरित रूप से निष्पादित किया जा सके। सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर वैशाली जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर 2025 को मतदान के उपरान्त पोल्ड ई०वी०एम० को आर.एन. कॉलेज स्थित बज्रगृह में 124-लालगंज, 125-वैशाली, 126-महुआ, 127-राजापाकर, 129- महनार विधानसभा एवं हरिंवशपुर आइटीआई बालक कॉलेज स्थित बज्रगृह में 123-हाजीपुर, 128- राघोपुर एवं 130-पातेपु विधानसभा का ई.वी.एम. डबल लॉकर सिस्टम से सील कर तथा 24×7 सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।
आरएन कॉलेज बज्रगृह परिसर की सम्पूर्ण व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री राम दुलार राम. अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन वैशाली. श्री चंदन कुमार. व.उ.स. रहेंगे. आई.टी.आई. कॉलेज हाजीपुर हरिवंशपुर में श्री एहसान अहमद, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच. वैशाली एवं सुश्री आरती कुमारी, व.उ.स. वैशाली आदि को प्रतिनियुक्ति की गई है।
आरएन कॉलेज, हाजीपुर में पांच विधान सभा एवं हरिवंशपुर आईटीआई कॉलेज में तीन विधान सभा क्षेत्र के पोल्ड इ.वी.एम. को सुरक्षित रखने हेतु बज्रगृह की स्थापना की गई है। उक्त दोनों जगहों पर पालीवार पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोरडॉन-1 में सीआइएसएफ की टीम को तैनात किया गया है एवं कोरडॉन-2 में बीएसएपी की टीम को तैनात किया गया है। बजगृह की निकटम सुरक्षा सीआइएसएफ के द्वारा एवं चहारदीवारी के अन्दर संपूर्ण क्षेत्र सुरक्षा का दायित्व बीएसएपी की टीम को दिया गया है।
मुख्य प्रवेश द्वार पर व्यक्तियों के प्रवेश करने एवं बाहर निकलने से संबंधित पंजी का संधारण किया जाएगा। जो भी व्यक्ति परिसर में प्रवेश करेंगे मुख्य द्वार पर उनकी जाँच करते हुए पंजी में समय के साथ उनके प्रवेश का विवरण अंकित किया जाएगा एवं बाहर निकलने पर निकलने का समय भी अंकित किया जाएगा। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का नियंत्रण सीआइएसएफ के पदाधिकारी के नियंत्रण में होगा तथा जिला बल एवं बीएसएपी के पदाधिकारियों के बल द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। यहाँ भी 24×7 के आधार पर जवान तैनात है। वाहन का प्रवेश एवं मोबाईल फोन का प्रयोग निषिद्ध किया गया है।
बज्रगृह की निगरानी और बज्रगृह में रखे गये पोल्ड इ.वी.एम के बजगृह के प्रवेश द्वार को निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी अथवा उनके कार्यकर्ता को सीधे देखने हेतु सीसीटीवी फुटेज के फीड का डिस्प्ले दो जगह पर लगाया गया है और एक नियंत्रण कक्ष में एवं दूसरा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अवलोकन हेतु बने स्थल पर। उक्त नियंत्रण कक्ष में अभ्यर्थी के कार्यकर्त्ता प्रत्येक पाली में बैठ कर बजगृह की निगरानी तथा सीसीटीवी फीड का अवलोकन कर रहे हैं। किसी को भी निर्दिष्ट प्रोटोकॉल को पूरा किये बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मतगणना हेतु सभी आवश्यक तैयारी निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा निर्देश के आलोक में कर ली गई है| मतगणना हेतु मतगणना पर्यवेक्षक , सहायक एवं माइक्रो ऑब्ज़र्वर का प्रथम प्रशिक्षण 10 नवम्बर को सम्पन्न हो चूका है जबकि द्वितीय प्रशिक्षण 13 नवंबर को होना है | मतगणना केंद्र पर मीडिया कर्मियों के लिए मिडिया सेंटर स्थापित किया जायेगा।
उल्लेखनीय है की वैशाली जिला में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान का प्रतिशत विगत विधान सभा आम निर्वाचन की तुलना में 11.12 प्रतिशत आधिक्य के साथ 68.50 प्रतिशत रहा है।

Related posts

स्व राधा शरण सिंह की पुण्यतिथि पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

भारत की जी-20 अध्यक्षता: स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक।

rktvnews

आरा नगर निगम है नरक निगम: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए यूनिकॉर्न मस्तूलों के सह-विकास के लिए जापान सरकार के साथ कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

गिरीडीह:नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी: उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

Wibmo के ‘एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस असिस्टेंट’ (ARIA) का मुंबई में अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment