RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:शिकायतों को लंबित न रखें ‌अधिकारी : डीसी मोनिका गुप्ता

समाधान शिविर में शिकायतें सुनती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )05अगस्त। सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। वहीं सभी उपमंडलों में भी नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिला में आज कुल 35 शिकायतें सुनीं। इनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि जिला में लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों का त्वरित गति से समाधान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाए। कोई भी शिकायत ज्यादा समय तक लंबित नहीं होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना हम सब की जिम्मेदारी है।
उन्होंने परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के संबंध में नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सही सूचना दें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बक्सर;जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण अभियान।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र अगिआंव में शिविर लगा।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

पिथौरागढ़:डाॅ0 लीलाधर भट्ट मेमोरियल सीमान्त नेत्रालय, घण्टाकरण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बयानबाजी और हकीकत : पश्चिम बंगाल में भाजपा शासन के एक माह

rktvnews

Leave a Comment