RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

चित्रांश परिवार ने उल्लासपूर्वक् आयोजित की होली मिलन समारोह।

RKTV NEWS/आजमगढ़,12मार्च। होली बीतने के बाद भी भगवान चित्रगुप्त के सजे हुए दरबार में होली खेले मसाने में और होली खेले रघुवीरा, पारंपरिक गीतों से जनपद के चित्रांश परिवार ने सामूहिक रूप चाइल्ड केयर के प्रबंधक अजीत वर्मा के अगुवाई में पूर्वांचल अध्यक्ष भानु प्रताप श्रीवास्तव और कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के साथ प्रमुख समाजसेवी अरविंद चित्रांश के संचालन में शानदार होली खेली गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव और पूर्व अधिशासी अधिकारी ज्ञानचंद श्रीवास्तव ने होली पर विस्तृत चर्चा करते हुए सब को बधाई देने के साथ जनपद के समस्त कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान करने की बात कही। होली मिलन समारोह की शोभा बढ़ाने में गायक राजेश रंजन ,सनी दुलरूआ,हिमांशु मिश्रा,रूपा यादव,मृत्युंजय प्रजापति,दिलीप, मिथिलेश श्रीवास्तव द्वारा फागुन गीत से प्रारंभ किया गया।पूर्वांचल अध्यक्ष भानु प्रताप श्रीवास्तव द्वारा ‘फागोत्सव’ फाग मिलन समारोह को बड़े ही शिद्दत के साथ मनाते हुए संपूर्ण समाज में जागरुकता करने की आवश्यकता है यह कहते हुए चित्रगुप्त महराज के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया । संरक्षक डां• निरकांर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मनोजकुमार, राजेश कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर चंदन तिलक और फूलों की होली के साथ गले मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए।उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डां•निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव (पूर्व प्राचार्य) संरक्षक, राजेश श्रीवास्तव टेंट हाउस,अजीत प्रसाद वर्मा,श्रीमती मीरा वर्मा ,प्रबन्धक आनन्द प्रकाश, नीरज, डा•पवन,सुभाषचन्द श्रीवास्तव,अशोक कुमार एल आई सी,संतोष श्रीवास्तव ठेकेदार,कृष्णकांत (गुड्डू),डॉ अजय श्रीवास्तव पूर्व प्रोफेसर, राजेश कुमार खजुरी आदि द्वारा कहा गया कि अखिल भारतीय चित्रांश महासभा आजमगढ़ इकाई,भारत देश में एक ऊंचाई प्रदान कर सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपना एक मुकाम बनाई हुई है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का किया लोकार्पण।

rktvnews

राजभवन में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया!मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा प्राकृतिक और जनजातीय परंपराओं की धरोहर राज्य हैं : राज्यपाल

rktvnews

पटना:पंडित राजकुमार शुक्ल की 150 वी जयंती समारोह का आयोजन,भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

rktvnews

पिथौरागढ़:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment