RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पंडित राजकुमार शुक्ल की 150 वी जयंती समारोह का आयोजन,भारत रत्न देने की उठी मांग।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)24 अगस्त।स्थानीय विद्यापति भवन में 150 वी पंडित राजकुमार शुक्ल जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ राजेश भट्ट ने की,जबकि मंच संचालन कवि आलोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सांसद पटना साहिब रविशंकर प्रसाद ,सदस्य- बिहार विधान परिषद डॉ संजय पासवान , ख्यातिप्राप्त इतिहासकार भैरव लाल दास और पंडित शुक्ल की दौहित्री वीणा देवी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने ऐतिहासिक 150 वीं जयंती वर्ष पर केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंडित राजकुमार शुक्ल को भारत रत्न देने की मांग की।
इस अवसर पर देश की प्रख्यात लोक गायिका स्वर कोकिला पुण्यश्लोक शारदा सिन्हा को मरणोपरांत, साहित्य- प्रसाद रत्नेश्वर जी , पत्रकारिता- विश्वजीत मुखर्जी, समाज -सेवा के क्षेत्र में श्रीराम शर्मा आचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट, सारण को उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया ।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे मुख्यमंत्री : देवी दयाल राम

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित “सफलता की राह:नवाचार,उद्यमिता,पेशेवर मार्गदर्शन और मानव मूल्यों पर एक कार्यशाला”का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : मोक्षदायिनी माॅ गंगा ने धरा रौद्र रूप।

rktvnews

भोपाल:26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) द्वारा प्रदेशभर में ध्वजारोहण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment