RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस शाल्की की कोलंबो यात्रा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 अगस्त।भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस शाल्की दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो में है। श्रीलंका नौसेना द्वारा पनडुब्बी का 02 अगस्त 24 को औपचारिक स्वागत किया गया।
इस यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर का पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल डब्ल्यूडीसीयू कुमारसिंघे से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसके बाद जहाज पर श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों का दौरा होगा और ब्रीफिंग की जाएगी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका रक्षा बलों के कर्मियों का भी पनडुब्बी का दौरा करने का कार्यक्रम है।
आईएनएस शाल्की एक शिशुमार श्रेणी की डीजल-विद्युत पनडुब्बी है, जिसे 07 फरवरी 1992 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारत में निर्मित होने वाली पहली पनडुब्बी है।
इससे पहले, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों आईएनएस करंज और आईएनएस वागीर ने फरवरी 2024 और जून 2023 में (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए) कोलंबो की यात्रा की थी।

Related posts

बसंत !

rktvnews

वाराणसी:पर्यावरण एवं जल की शुद्धता के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया मां वरुणा महोत्सव।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरा महादेव मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

प्रदेश के वन क्षेत्रों में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी शुरू – मुख्यमंत्री ने दी 9.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment