
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त। शुक्रवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा के मनोविज्ञान विभाग में सेमेस्टर 3 की छात्राओं द्वारा सेमेस्टर 4 की छात्राओं के लिए शान मेंदार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्या प्रो मीना कुमारी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा एक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला।इन्होंने बताया कि कॉलेज का शैक्षणिक काल,मित्र तथा अनुभव जीवन याद रहता है।डा हबीब ने छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण पर जोर दिया और बताया की शिक्षित नारी जीवन की सभी कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करने में सक्षम होती है।
प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि केवल पास करना और डिग्री हासिल करना विद्यार्थियों का कर्तव्य नहीं है बल्कि उन्हें क्या करना है स्पष्ट होना चाहिए।छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने और सभी कामों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी।विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विजय श्री ने छात्राओं को जीवन में अनुशासन के महत्व को बतलाया। सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती वीनू ने अपने भाषण में इस बात पर बल दिया कि किस तरह से एक शिक्षित नारी पूरे घर और समाज को बदल देने की शक्ति रखती है।गेस्ट फैकल्टी डॉक्टर कंचन कुमारी ने अपने भाषण के द्वारा छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सेमेस्टर 4 की उन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जो नियमित क्लास करने के साथ-साथ विभाग की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थी।कार्यक्रम का संचालन कुमारी सुनिधि ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कुमारी अनु ने किया। इस आयोजन में छात्राओं द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर पर अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं रही जिसमें डॉक्टर सुप्रिया झा, डॉक्टर कुमारी शिल्पा ,डॉक्टर रूपाली गुप्ता, डॉक्टर जुगल प्रसाद ,डॉक्टर शिव स्वरूप राम, डॉक्टर राजबाला डॉक्टर ,अंजु डॉक्टर प्रीति आदि थी।

