RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जापानी फार्म स्तिथ विद्युत विभाग में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन।

विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की कि गई आराधना।

विद्युत अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार हुए शामिल।

अधीक्षण अभियंता ने जिले वासियों एवं कर्मियों को दी पूजा की शुभकामनाएं।

बेहतर कार्य कौशल हेतु भगवान विश्वकर्मा से की कामना।

अंग वस्त्र से पत्रकारों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 सितंबर। बिजली विभाग में विश्वकर्मा पूजा का काफी महत्व है। भगवान विश्वकर्मा को औजारों एवं मशीनों के देवता के रूप में पूजा जाता हैं और उनकी आराधना की जाती हैं उक्त बातों के साथ अपने संबोधन को व्यक्त करते हुए आज साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के स्थानीय जापानी फार्म में बिजली विभाग द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव में शामिल हो विद्युत अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने कहा कि आज का दिन सभी शिल्पकारों और कारीगरों द्वारा अपने कौशल में सफलता के साथ साथ अपने कार्यों में समर्पण की भावना से भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद की कामना की जाती है।
विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता ने जिले वासियों एवं विभाग के सभी अभियंता एवं कर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
बिजली विभाग द्वारा आयोजित पूजा कार्यक्रम में सभी ने विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की स्थापित की गई प्रतिमा की पूजा अर्चना की। पूजा कार्यक्रम में शामिल विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने अपने कार्यों में और बेहतर प्रदर्शन हेतु भगवान विश्वकर्मा से कामना की। पूजा कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों की अधीक्षण अभियंता द्वारा सराहना की गई और भविष्य में जिले वासियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए मार्गदर्शित भी किया गया।इस अवसर पर पत्रकारों को भी अंग वस्त्र दे उन्हे सम्मानित किया गया।
पूजनोत्सव कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार के अलावा मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार,कनीय अभियंता प्रशांत निधि सिंह,सहायक विद्युत अभियंता आलोक कुमार,शशिकांत कुमार,अरुण कुमार,नरेश कुमार,अजय मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

दरभंगा:मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment