RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव का किया गया स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।02 अगस्त को समाजवादी नेता सह पूर्व विधायक स्व. रघुपति गोप के प्रतिमा अनावरण समारोह प्रखंड परिसर चरपोखरी जाने के क्रम में बिहार विधानसभा के सम्मानित उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव का आरा परिसदन में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इन्हें फूल माला बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात रही। अभिवादन और स्वागत करना हम सबों का संस्कार रहा है। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने सम्मानित नेता से मिलकर प्रसन्नचित्त रहें और हर्ष के माहौल में अपनी बातों को भी रखा। नरेन्द्र नारायण यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की बातों को सुना और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखने की बात कही।
इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता भाई ब्रह्मेश्वर, नाथू राम, झमन जी, जदयू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, ददन राम, विष्णु मिश्रा, देव शर्मा, डॉ. हरेंद्र यादव, संजय चौधरी, डॉ. राजेन्द्र चंद्रवंशी, आरा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष अम्बरीष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के सम्मानित साथी उपस्थित थे।

Related posts

रांची:राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा : संजय सेठ

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृषि के विकास हेतु रहते हैं सतत प्रत्यनशील : मंगल पाण्डेय, कृषि मंत्री

rktvnews

कार्बन खेती’ में छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभ का द्वार।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सहारा निवेशकों के मामले को सदन में उठाया।

rktvnews

भोजपुर:माघ पूर्णिमा पर महुली घाट पर मां गंगा की हुई भव्य आरती।

rktvnews

Leave a Comment