RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पटना में होने वाले नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।लोजपा (रामविलास) भोजपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक आरा के श्री टोला सामुदायिक भवन में हुई ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवम मंच संचालन सुरेंद्र आजाद ने की।बैठक में सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला से सम्मानित किया गया। विदित हो कि आगामी 29 जून को समय 11 बजे दिन में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान पटना में नव निर्वाचित सांसदों एवं कार्यकर्ताओ का होने वाले सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर बैठक में संमीक्षा किया गया।बैठक में बताया गया की हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी अपनी वाहन एवम ट्रेन से कार्यक्रम में भाग लेंगे।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा लोग पार्टी तोड़ दिए, परिवार तोड़ दिए,बंगला खाली करवा दिए वैसी विकट परिस्थिति में कार्यकर्ता ने आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का साथ नही छोडा।आज कार्यकर्ताओ का ही देन है कि पार्टी को ऐतिहासिक 100% के साथ जीत मिली है। असली सम्मान का हकदार कार्यकर्ता ही है इसके बाद हमारे माननीय सांसद महोदय।मैं पूरे बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिहार वासियों का हृदय से आभार प्रकट करता हु और धन्यवाद देता हूं। मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारे तरफ से दर्जनों वाहन से 29 जून को पटना चलेंगे तथा सम्मान समारोह का होडिंग बैनर से आरा पटा जाएगा।प्रदेश आजाद सुरेंद्र आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी की सोच और विजन का दीवाना है पूरा बिहार,आगे आने वाला समय चिराग पासवान जी का ही होगा।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष पासवान ने कहा कि भोजपुर का संगठन बहुत ही बेहतर है लेकिन कुछ लोग का कार्य पार्टी हित के खिलाफ हुआ है उनपर पार्टी करवाई करे या उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाय।आई टी सेल जिला अध्यक्ष सन्नी पंडित ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर 29 जून को सैकड़ों युवा पटना चलेंगे। कर्मचारी यूनियन जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता जिस तरह से पांच सीट में से पांच सीट जीत कर सांसद को बनाया उसी तरह बिहार में विधान सभा में भी अच्छा प्रदर्शन करके सैकड़ों विधायक बनाएंगे । कार्यक्रम में सभा को संबोधित करने वालों में अरविंद ओझा,संजय पासवान,जितेंद्र नट,विकाश चौधरी,रविंद्र प्रसाद,विजय सिंह,प्रमोद पासवान,विनोद कुमार,रमेश कुमार,शिवदुलार राम,दशरथ पासवान,विद्यानंद पांडे,आमोद कुमार अमर,राजेश साहू,रंजित पासवान,अशोक कुमार,आमोद कुमार अमर,अजय पासवान,मुन्ना कुमार,परमानंद पासवान,बनारसी जायसवाल,प्रकाश कुमार,संजू पासवान,अविनाश सिसोदिया,सौरभ मिश्रा,धनजी पासवान, इंदल पासवान आदि लोग थे।

Related posts

गया: लोकसभा चुनाव को ले डीएम और एसपी ने किया डोभी चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: भारतीय सेना दिवस पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

rktvnews

झारखण्ड:देश की जनता का जनादेश – तीसरी बार मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

ASBL के “Beyond Four Walls” इवेंट से रियल एस्टेट में सहयोग का नया अध्याय शुरू

rktvnews

Leave a Comment