RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

दरभंगा/बिहार 01 नवम्बर। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय खादी मेला-सह-उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज दरभंगा के लहेरियासराय के पोलो मैदान में हुआ। मेले का उद्घाटन दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 01 नवम्बर से 10 नवम्बर तक चलने वाले इस मेला में पूरे राज्य की 115 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों ने भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि साथ ही खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,पी.एम.ई.जी.पी.,जीविका समूह एवं दूसरी संस्थाओं द्वारा भी स्टॉल लगाया गया है।
गौरतलब है कि हर काउंटर पर बिहार उत्पादित अलग-अलग हस्त निर्मित एवं आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जो उपभोक्ताओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है।
इसके साथ ही दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर उपभोक्ता खादी मेला में आकर खादी वस्त्रों की बिक्री पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका जिला सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं ने भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि मेला में हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट की 60 संस्थाओं द्वारा बिहार में उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रचार-प्रसार तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिले।
खादी और ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार में भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। इसके लिए आज हमलोगों को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है, हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लें, की कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में खादी के प्रचार-प्रसार हेतु मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, राजगीर, भभुआ एवं बक्सर जिला में खादी, मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ को किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए सीधे 5 लाख टन प्याज की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ के सफल समापन पर लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment