RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भगवान शिव तमोगुणियों को करते हैं नियंत्रित :आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त। गुरुवार को श्रावण समाराधना के क्रम में श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास द्वारा सहदेवगिरि मंदिर कतीरा में आयोजित हुआ। सप्तदिवसीय श्रीशिव पुराण कथा के आज पांचवें दिन प्रवचन करते हुए आचार्य डॉ भारतभूषण महाराज ने कहा कि लोकपितामह श्रीब्रह्माजी के पुत्र मरीचि एवं उनके पुत्र का नाम कश्यप है। कश्यप जी महान तपस्वी और प्रजापति हैं।उनकी एक पत्नी जो दक्ष प्रजापति की पुत्री हैं का नाम दनु है जिनसे दानवों की उत्पत्ति हुई। उनके कई पुत्रों में एक का नाम विप्रचित्ति था जिसके पुत्र दंभ ने संतान की कामना से श्रीकृष्ण मंत्र का जप करते हुए कठोर तपस्या की। भगवान श्रीविष्णु की कृपा से उसे शंखचूड़ नामक पुत्र की प्राप्ति हुई जिसका विवाह श्रीब्रह्माजी ने धर्मध्वज की तपस्विनी पुत्री तुलसी से करा दिया। आचार्य ने कहा कि यह शंखचूड़ पूर्वकाल में सुदामा नामक गोपाल था जिसे श्रीराधारानी ने दानव बनने का शाप दिया था। इसने अपनी तपस्या से प्राप्त शक्तियों का दुरूपयोग शुरू कर दिया जिससे लोक में भयंकर अशांति उत्पन्न हो गई। यह अपनी पत्नी तुलसी के सतीत्व और पातिव्रत्य के बल पर सुरक्षित हो देवताओं के लिए भी अजेय हो गया था। भगवान श्रीविष्णु ने छलपूर्वक तुलसी से भेंट की और भगवान शिव ने स्वयं तथा महाकाली आदि शक्तियों द्वारा दल-बल सहित इन असुर-अराजक तत्त्वों का विनाश किया। आचार्य ने कहा कि तमोगुणी शक्तियों संसार को अव्यवस्थित व असंतुलित कर देती हैं। उनके कारण सामान्य लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है।इनका नियंत्रण कर सामान्य प्राणियों के जीवन को आनन्दित करने वाले भगवान शिव हैं। इस अवसर पर प्रतिदिन प्रातः काल भगवान शिव पंचायतन की समर्चा और रुद्राभिषेक होता है और अपराह्न साढ़े तीन बजे से शिव पुराण की कथा होती है। कार्यक्रम की पूर्णाहुति 03 अगस्त को होगी।

Related posts

वित्तीय धोखाधड़ी में नागरिकों के हितों की सुरक्षा” विषय पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित होगा।

rktvnews

भोजपुर:संत शिरोमणि रविदास जयंती पर वाराणसी की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी का भोजपुर में स्वागत।

rktvnews

10 से 25 अगस्त 2023 तक चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक!कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी व प्रखंड स्तर के अधिकारी भी करेंगे सहयोग:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फल की बिक्री के लिए गढ़वा समाहरणालय में खुला कैनोपी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण के साथ किया 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

देवघर:राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment