RK TV News
खबरें
Breaking News

एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री

बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है, इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं।

दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं मरीजों को आसानी से मिले, इस पर विशेष ध्यान दें।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )14 मई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य तथा निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दरभंगा की समीक्षात्मक बैठक हुई। दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित इस बैठक में दरभंगा विमानपत्तन के निदेशक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। निदेशक ने अपने प्रस्तुतीकरण में न्यू टर्मिनल बिल्डिंग, रोड कनेक्टिविटी, उपलब्ध सुविधाएं, पावर हाउस, ए०सी० प्लांट आदि की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के समक्ष अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दरभंगा (एम्स) के उप निदेशक रजनीश मिश्रा ने निर्माणाधीन दरभंगा एम्स की कार्य प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। उप निदेशक ने अपने प्रस्तुतीकरण में भू-अर्जन, सिविल वर्क, साइट प्लान, रोड कनेक्टिविटी / चौड़ीकरण, दरभंगा एम्स के पास प्रस्तावित रिंग बांध, पेयजल, इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात् स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के जरिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति के हर पहलू से मुख्यमंत्री को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कुमार रवि ने बताया कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरियासराय, दरभंगा में 250 छात्रों का नामांकन हो रहा है तथा 1700 शैय्या के अस्पताल का पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य तथा निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दरभंगा के संबंध में अपनी-अपनी बातें रखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय बनाने के लिए जो मानक निर्धारित हैं उसको ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के साथ होनेवाली अगली बैठक में उन मानकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा अवश्य करें। दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा यथाशीघ्र शुरू कराएं। प्राथमिकता के आधार पर दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसका त्वरित समाधान करें। डी०एम०सी०एच० के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कराएं। यहां डी०एम०सी०एच० का जीर्णोद्धार कार्य तथा एम्स का निर्माण चल रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। बिहार में मरीजों को रेफर करने के कांसेप्ट को हर हाल में समाप्त करना है। इसके लिए एस०ओ०पी० बनाएं। दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं मरीजों को आसानी से मिले, इस पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० रामचंद्र प्रसाद, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक राजेश कुमार मंडल, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक सुजीत कुमार, विधायक जिवेश कुमार, विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद हरि सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ० निलेश रामचंद्र देवरे, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पांडे, दरभंगा विमानपत्तन के निदेशक डॉ० दिलीप कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान,निजी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केन्द्र व ई.वी.एम कमीशनिंग सेन्टर का किया निरीक्षण,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा अगले चक्र में पहुंचा।

rktvnews

सीएसआईआर की ‘फेनोम इंडिया’ परियोजना ने 10,000 नमूने एकत्र कर लक्ष्य हासिल किया, सटीक चिकित्सा में नए युग की शुरुआत का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment