
पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश द्वारा निर्धारित बैठक श्री ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पटना के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का एक परिचयात्मक सम्मेलन हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। यह पहला मौका था जब चयनित पदाधिकारीयों ने एक दूसरे का पूरा परिचय प्राप्त किया और संगठन के सुदृढ़ीकरण पर अपना मंतव्य और सुझाव साझा किया। सबने संगठन की शक्ति, आगे की कार्य योजना, संगठन विस्तार,कार्यालय,कोष और युवा शक्ति को बढ़ाने,वार्ड समितियों को जोड़ने, बिहार के सभी जिलों के समितियों को और सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने संगठन को और धार देने की जरूरत पर बल दिया। इन्होंने कहा की हम कहीं से न कमजोर है न पीछें है बल्कि समाज के लिए नई उर्जा, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लगने की जरूरत है,भोकल बनने की अवश्यकता है, सहयोग की भावना रखनी है।बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव ने किया। इन्होंने कहा कि महिलाएं संवैधानिक रूप से आधे की हकदार है इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और इन्हें संगठित कर अधिकार दिलाने का प्रयास जारी है। इन्होंने बताया की 12 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कायस्थ महा उत्सव को सफल बनाने के लिए बिहार से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया गया। 12 जनवरी को दो महापुरुषों का जयंती – स्वामी विवेकानंद एवं महर्षि महेश योगी का है।श्री सिन्हा ने कहा कि दिल्ली के कार्यक्रम को सफल बनाना हमारा लक्ष्य है और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव के हाथ को मजबूत करना आवश्यक है ताकि देश में कायस्थ क्रांति हो सके।आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिंहा, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंहा विजय श्रीवास्तव विशाल वर्मा मनोज कुमार सिन्हा अवधेश प्रसाद सिन्हा अमरनाथ श्रीवास्तव महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा वर्मा एक्यूप्रेशर मंच की अध्यक्ष डॉ अनीता सिंहा योगाचार्य विश्वरूपम अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष निशांत कुमार सिंहा शिक्षा मंच के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंहा महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहा राष्ट्रीय मंत्री नीलिमा सिंहा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखें बैठक में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


