
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।रमना पकड़ी रोड स्थित, आनंद हॉस्पिटल के सभागार में एक कवि गोष्ठी एवं शायरी का आयोजन शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन एवं भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा के संयोजकत्व में हुआ।गोष्टी के मुख्य शायर एवं मुख्य अतिथि पटना से आए, अनिल सिंह, पूर्व डीआईजी थे। बता दे की डॉ के एन सिन्हा के पुराने मित्र, साइंस कॉलेज पटना, जिनके स्वागत में यह आयोजन हुआ। अनिल सिंह ने एक से एक भावपूर्ण , उत्साहवर्धक एवं जोशीले शायरी तथा कविता सुनाएं व गाये। वाद्य यंत्र पर थे चंद्र मोहन ओझा, रमेश कुमार बर्मन एवं राजीव कुमार ओझा।इस कार्यक्रम में अन्य गायक थे पप्पू पुरुषोत्तम,रतन जी, डॉ सतीश कुमार सिन्हा,डॉ बालाजी,डॉ विजय गुप्ता, डॉ विवेक राज, दीपक जैन, डॉ मदन मोहन द्विवेदी आदि। मुख्य गायक पप्पू पुरुषोत्तम ने मोहम्मद रफी के कई रोमांटिक और भावुक गानों को गाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर झुमा दिया ।महत्वपूर्ण उपस्थिति में डॉ के के सिंह ,प्रो. ओम प्रकाश अग्रवाल, अधिवक्ता मुकुल श्रीवास्तव, शशि सिंह अनिल कुमार विनोद कुमार शशिकांत कुमार हरेंद्र प्रसाद ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि थे।
