RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव मे आरजेडी की जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम : तेजस्वी यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।भोजपुर-बक्सर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सोनू राय ने एनडीए उम्मीदवार को पराजित कर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आने के बाद राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और नेताओं को जीत की बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि देश और प्रदेश में चुनाव बैलेट पेपर यानी मतपत्र से कराए जाएं तो भाजपा-एनडीए कहीं नहीं टिकेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट में महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिली थी, लेकिन “तंत्र-यंत्र और छल-कपट” से हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

भोजपुरी के विकास, शिक्षक बहाली को लेकर छात्र मिले विधान पार्षद से।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

प्रथम चरण के चुनाव रुझान से बौखलाएं प्रधानमंत्री मोदी चरम साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए दे रहे हैं भाषण:कुणाल

rktvnews

भोजपुर: रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट को ले फरवरी से आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 899 करोड़ 46 लाख रुपये की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जीएमसीएच बेतिया में ‘दीदी की रसोई’ ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, मरीजों को मिल रहा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन।

rktvnews

Leave a Comment