RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत! इलाज के लिए ले जाने के क्रम मे हुआ निधन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आरा-बक्सर मुख्य मार्ग एन एच 84 पर बाइक के धक्के से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी त्रिलोकी सोनार (62 वर्ष) बताये जाते हैं। वे प्रखंड के परसौङा पंचायत के चक्की नौरंगा गाँव के मूल निवासी थे और पिछले कई वर्षों से शाहपुर के वार्ड संख्या 11 मे मकान बनाकर रहते थे। शाहपुर में उनकी सोना-चांदी की दुकान है। किसी कार्यक्रम मे जाने के लिए त्रिलोकी सोनार अपने घर से बाहर निकले तभी तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरा जाने के क्रम मे रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार मे कोहराम मच गया। अचानक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

बिहार:जयनगर में कर्ज मुक्ति सम्मेलन: फूटा महिलाओं का दर्द, छलक उठीं आंखें, उठी आंदोलन की पुकार!

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठकें आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्थानीय टीम सामुदायिक शौचालयो का संरक्षण करेगी : उप विकास आयुक्त

rktvnews

स्कूटी पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे।

rktvnews

सहकारिता विकास को लेकर डीएलसीसी की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए महिला टीम हुई उड़ीसा रवाना : राहुल सिंह

rktvnews

Leave a Comment