RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:समाजसेवी स्व.उदय कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि पर सांसद सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी।शहरी क्षेत्र के गोढना रोड स्थित उदय उत्सव पैलेस रिसॉर्ट में समाजसेवी  स्व. उदय कुमार सिन्हा की सातवीं पुण्य तिथि मनाई गई जिसमें सामाजिक, राजनैतिक, व्यवसायिक लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रोफेसर, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और विद्वान शामिल हुए. पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। प्रमुख लोगों ने स्व. सिन्हा के समाज में दिए गए रचनात्मक योगदान की चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
आयोजन वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय कुमार सिन्हा और रागिनी सिन्हा की देख रेख में किया गया। पुण्य तिथि समारोह में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, अनवर आलम, आरा के पूर्व मेयर सुनील कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार बंटी,आरा बार एशोसियेशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रणविजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह, पंकज सुधांसु,सोनू सिंह, कृष्ण कुमार, आशुतोष पाण्डेय,दीना जी, होटल आरा ग्रांड के प्रोपेराईटर बबलू सिंह, तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सियामती राय,अमिया रंजन, डॉ.शिव शक्ति, सुनील कुमार, उमा शंकर सिंह समेत कई शिक्षक, विद्वान और पदाधिकारी शामिल रहे।

Related posts

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

राजगढ़: पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:लोककला और भोजपुरी से अगाध प्रेम था ललन जी को : वक्तागण

rktvnews

भोजपुर:अधिकारी और सुरक्षा जवानों के 500 पदों पर नियुक्ति हेतु रोजगार शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज राज्यमंत्री की माताजी तथा विधायक पितलिया की माताजी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment