RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट मेघालय में आरंभ।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 जुलाई।भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण आज उमरोई (मेघालय) के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आरंभ हुआ। यह अभ्यास 03 से 16 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है।
45 कर्मियों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व सिक्किम स्काउट्स की एक बटालियन तथा अन्य शाखाओं तथा सैन्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। मंगोलियाई दल का प्रतिनिधित्व मंगोलियाई सेना की 150 त्वरित प्रतिक्रिया बल बटालियन के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। पिछला संस्करण जुलाई 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट के उद्घाटन समारोह में भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री डंबाजाविन गनबोल्ड और भारतीय सेना के 51 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रसन्ना जोशी ने भाग लिया।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। यह अभ्यास अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में किये जाने वाले प्रचालनों पर केंद्रित होगा।
अभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई का प्रत्युत्तर देना, एक संयुक्त कमान पोस्ट की स्थापना, एक खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, हेलीपैड/लैंडिंग साइट की सुरक्षा, छोटी टीमों का समावेश और निकासी, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराबंदी और तलाशी अभियान के अतिरिक्त ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग आदि शामिल हैं। मंगोलिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख मेजर जनरल ज्ञानब्याम्बा सुनरेव 16 जुलाई 2024 को भारतीय सेना की 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए. मिनवाला के साथ समापन समारोह में भाग लेंगे।
नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास से दोनों देश संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम होंगे। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सौहार्द और सहयोग विकसित करने में भी सहायक होगा। इससे रक्षा सहयोग का स्तर भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और वृद्धि होगी।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा है, हम आतंकवाद के हर स्‍वरूप को जड़ से खत्म कर देंगे:राजनाथ सिंह

rktvnews

राम-रहीम, मंडल कमंडल के फेरों से ऊपर उठना होगा श्रुति….. : अनायास

rktvnews

भोजपुर:महिला दुग्ध डेयरी एकवना के सेंटर पर किसानों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भांगड़ा बीट्स का जलवा! “अज ना बुला जट्टां नूं” एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा 2’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम।

rktvnews

Leave a Comment