नकरात्मक वातावरण पैदा करनेवाले के खिलाफ संघर्ष और बदलाव की हो चुकी है शुरुआत : विजय कुमार सिन्हा
भाजपा भोजपुर विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न।
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 31 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला की विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक धनुपरा स्थित विजन राँयल रिसोर्ट के स्व.सुरेश सिंह सभागार मे आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया और संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्जवलित और वंदेमातरम के साथ हुआ। उसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ हुआ। कार्यक्रम मे शामिल सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का स्वागत जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री के भोजपुर जिला आगमन पर भव्य स्वागत कायमनगर मे संजय चौधरी के नेतृत्व मे किया गया।
उपमुख्यमंत्री सह जिला मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैठक मे कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास जताते हुए केन्द्र मे एनडीए गठबंधन की सरकार बनवायी। आज देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के कार्यकताओं का अभिवादन करने के लिए विस्तृत जिला कार्यसमिति आयोजित किया गया। कार्यकताओं मे उत्साह भरते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश आगे बढ चुका है। डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के सिंचे हुआ पौधे वटवृक्ष बन गए और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है।
भाजपा के कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित रहते है। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबका साथ,सबका विकास वाली सरकार जनता का विकास कर रही है। उन्होने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए केन्द्र सरकार की मदद से डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है।बिना बिहार के विकसित बने देश विकसित नही हो सकता।इसलिए प्रधानमंत्री जी द्वारा बिहार को 70 हजार करोड़ रूपए का विशेष पैकेज दिया गया है। उन्होने कहा कि काँग्रेस, राजद,माले द्वारा सदन के अंदर अपराधिकरण और सदन के बाहर अपराध पर बल दिया जा रहा है,लेकिन बिहार की सुशासन सरकार इनके मंसुबो को पूरा नही होने देगी। बिहार मे जंगलराज की पुनरावृत्ति नही होने दिया जाएगा।आज कोई भी अपराधी चौबीस घंटे के अंदर जेल मे रहता है। ये जो आज संविधान को खतरे मे बता रहे है,वे कभी संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नही किए।
1975 मे इमरजेंसी लगा कर इन्ही लोगो ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा था।उसी काँग्रेस के द्वारा बिहार मे जबरदस्ती राष्ट्रपति शासन लगवा कर संविधान का उल्लंघन किया गया था। बिहार के प्रतिपक्ष के नेता को बताना चाहिए कि सरकार मे रहते वे अपने विभाग मे एक भी नौकरी नही दिए और रोजगार की बात करते है। देश मे आतंकवाद, भ्रष्टाचारवाद,परिवारवाद, वंशवाद को खत्म कर दिया गया। बिहार की जनता 2025 मे विरोधियों को जबरदस्त जबाब देगी,और राजद को 25 सीटे भी नही मिलेगी। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता और बिहार की जनता 2025 मे राजद,काँग्रेस, माले गठबंधन का सुपड़ा साफ कर देगी।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने लगातार तीसरी बार केन्द्र मे एनडीए गठबंधन का सरकार बनने और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भोजपुर के तरफ से धन्यवाद दिया और बिहार को मिले बिशेष पैकेज को बिहार को विकसित राज्य बनाने मे मददगार बताया।
बैठक मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा एक राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने पेश किया।राजनीतिक प्रस्ताव मे केन्द्र सरकार की योजनाओं की उपलब्धि और भोजपुर जिला मे विकास के कार्यो को रखा गया।
राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाएँ आज धरातल पर दिख रही है। भोजपुर जिला मे भी विकास का बहुत कार्य हुआ है।2025 में भोजपुर के सातो विधानसभा को जीतना है।कार्यकताओं का मान-सम्मान रखना है। उन्होने कहा कि भारत के संविधान मे कही भी विशेष राज्य का जिक्र नही है। बिहार मे अभी तक एक भी एक्सप्रेस वे नही बना था और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चार-चार एक्सप्रेस वे बन रहा है। विकसित देश बनने पर प्रति व्यक्ति आय 15 लाख सालाना हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सभी लोग को मिल कर पूरा करना होगा।
वही आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शाहाबाद वीरो की धरती है।देश का पहला नहर शाहाबाद मे ही बना था।नहर का सौंदर्यीकरण भोजपुर की जनता की पुरानी मांग है।
पूर्व सांसद मीना सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन मे बोलते हुए कहा की लोकतंत्र के भारत के इतिहास मे लगातार एनडीए को सरकार बनाने का मौका मिला। संकल्प लेना होगा कि 2025 विधानसभा चुनाव मे एकजुटता के साथ गठबंधन की सरकार बनाएँगे।
वहीं विधानपार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि मोदी जी ने कभी जात-पात मे समाज को बाटने का काम नही किया।
राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूर्व विधायक संजय सिंह,टाईगर,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने केन्द्र मे लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर जनता और कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया। 2025 चुनाव को मजबुती से लड़ने पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा ने संगठन की मजबुती पर जोर देते हुए कार्यकताओं को 2025 चुनाव मे मजबुती से लड़ने पर बल दिया।
क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने आगामी कार्यकर्मों की रुपरेखा कार्यकताओं के सामने रखी।
कार्यक्रम मे शोक प्रस्ताव भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी द्वारा पारित कर दिवंगत कार्यकर्ताओं के याद मे दो मिनट का मौन रखा गया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी ने किया।
मंचासीन अमरेन्द्र प्रताप सिंह,आरसीपी सिंह,दुर्गा राज,मीना सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,राजेश वर्मा, संजय सिंह टाईगर, संतोष पाठक,अशोक भट्ट,निवेदिता सिंह,कौशल विद्यार्थी,रितेश रंजन,कन्हैया सिंह,विशाल सिंह,मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी,तारकेश्वर ठाकुर सहित उदय प्रताप सिंह,धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,कौशल यादव,लव पांडेय,,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, अरविंद पांडेय,संजय कुमार सिंह,नवीन प्रकाश,संतोष तिवारी, संतोष सिंह,निशांत सिंह,विभु जैन,ममता सिंह,विद्यासागर पांडेय,रितुराज, शेख कलामुद्दीन, संजय सिंह,जयंत किशोर,शशीशेखर सहित जिला कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।



