RK TV News
खबरें
Breaking News

राज्य के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का पहुंचे लाभ, पंचायत स्तर तक योजनाओं का अधिकाधिक हो प्रचार-प्रसार:महेश्वर हजारी

RKTVNEWS/ पटना(बिहार)31 जुलाई।सभी जिलों में पंचायत स्तर तक हमारे पदाधिकारी सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का होर्डिंग्स/फ्लेक्स के जरिए प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ की जानकारी पहुँचे। पंचायत स्तर पर RTPS केन्द्रों, पंचायत सरकार भवनों, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अंचल भवनों पर जहां आम जन ज्यादा पहुँचते हैं, वहाँ होर्डिंग्स / फ्लेक्स के जरिए सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए क्योंकि यह विभाग सरकार का वास्तविक आइना है।
सूचना भवन में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग,महेश्वर हजारी ने उपयुक्त बाते कहीं। मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता के लिए प्रतिबद्धता को इंगित करते हुए विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं के अधिकतम प्रचार-प्रसार के दायित्व को लक्षित करते हुए आज के सोशल मीडिया के दौर में सरकार की गतिविधियों के प्रचार-प्रसारार्थ भी अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारियाँ त्वरित प्रसारित होती है जिसका सकारात्मक लाभ उठाना चाहिए।
बैठक के दौरान निदेशक अमित कुमार ने बैठक को प्रारंभ करते हुए एजेंडावार समीक्षा की। इसके तहत उन्होंने विशेष प्रचार तथा अन्यान्य विषयक राशि के व्यय, सोशल मीडिया गतिविधियाँ, होर्डिंग्स / फ्लेक्स की स्थिति, नुक्कड़ नाटक कराए जाने का सी०डी० तथा कैमरे द्वारा सत्यापन कराए जाने सहित यूथ आउटरीच प्रोग्राम के संबंध में भी विस्तृत निदेश दिए।
इस अवसर पर सभी जिलों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन:ईवीएम डिस्पैच/रिसिविंग टीम एवं मतदान दिवस हेतु कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती-2019, 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का चतुर्थ चरण।

rktvnews

छात्रों ने बतलाया ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के लिए साइकिल की महत्ता को।

rktvnews

बीकानेर हाउस का चांदनी बाग राजस्थान उत्सव-2024 के रंग में हुआ रंगीन, प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकार कुतले खान के गायन पर थिरके आगंतुक।

rktvnews

Leave a Comment