RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)23 मई।आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संपादन हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल, बक्सर में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक 02 पालियों में आयोजित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 383 मतदान दलों के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान दल के सभी पदाधिकारी/कर्मियों को चुनाव की महत्ता को देखते हुए ईवीएम मशीन से संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण पूरी गहनता से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मतदान दलों को चुनाव के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर सभी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एम०पी० हाइ स्कूल में अवस्थित फैसिलिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया एवं बक्सर जिले के मतदान कर्मियों का पोस्टल बैलट से कराया जा रहे मतदान कार्य का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निदेश दिए गए। निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का पोस्टल बैलेट से मतदान का कार्य 25 मई 2024 तक कराया जा रहा है। इस दौरान सभी मतदान दल के पदाधिकारी/कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एमपी हाई स्कूल अवस्थित आदर्श मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बक्सर, प्रधानाध्यापक एमपी हाई स्कूल, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक, अन्य मास्टर प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा की बेटियों ने पूरे राज्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान!राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मिथिला का लोक नृत्य झिझिया ने परचम लहराया।

rktvnews

झारखंड:शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा अभियान के अंतर्गत झारखंड में चुनाव प्रवास के दौरान लगाए कुल 50 पौधे।

rktvnews

पटना:भारतीय युवा कांग्रेस ने बिहार प्रदेश के युवाओं के लिए मेगा रोजगार मेला का किया आयोजन।हजारों को मिला रोजगार।

rktvnews

गिरीडीह: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सांसद के नेतृत्व में एकता पदयात्रा का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”किशोरों को तम्बाकू सेवन से बचाना है”थीम के साथ सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment