RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की।

देहरादून/उत्तराखंड 07 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी आमंत्रित किया तथा फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन है। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, वैली ऑफ़ फ्लावर्स जैसे मनोहारी स्थान भी उत्तराखंड में उपलब्ध हैं जहाँ अच्छी कनेक्टिविटी तथा आवास की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम फिल्म निर्माताओं, वेब सीरीज निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही रहे हैं। उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के बेहतर वातावरण बन सके इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान महानिदेशक सूचना तथा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्याधिकारी श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की 75 प्रतिशत शूटिंग होने पर फिल्मों को 1.5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
इस दौरान फिल्म अभिनेता जितेन्द्र, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अर्चना पूरण सिंह, हिमानी शिवपुरी, रमेश तौरानी, राज शांडिल्य, राहुल रवैल, दीपक डोबरियाल समेत फिल्म उद्योग जगत से जुड़े अनेक कलाकार, निर्माता-निर्देशक मौजूद रहे।

Related posts

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच।

rktvnews

आत्मिक शुद्धी त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व है रमजान: सरफराज खान

rktvnews

पूर्वी चंपारण: धान के गबन में पैक्स अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज।

rktvnews

भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment