RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीय

वर्तमान में जारी धान की खरीद से 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली, उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति के अनुसार खरीफ विपणन सत्र 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद से 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। 01.03.2023 तक लगभग 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई और 146960 करोड़ रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है।

खरीद की प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति जारी है और 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के बदले 01 मार्च 2023 तक केंद्रीय पूल में लगभग 246 लाख मीट्रिक टन चावल प्राप्त किया गया है। देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की खरीफ फसल के लिए, 766 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 514 लाख मीट्रिक टन) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की रबी फसल के लिए, लगभग 158 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 106 लाख मीट्रिक टन) की मात्रा की खरीद का अनुमान लगाया गया है। रबी फसल को शामिल करने के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि पूरे खरीफ विपणन सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा सकती है।

Related posts

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ, घोषणा कर की औपचारिक शुरूआत।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकोर कलां में यमुना तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

देवघर: उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment