RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना में जन सुराज अभियान की संगठनात्मक बैठक से पहले PK का बड़ा दावा।

जिस दिन बिहार के नेताओं ने जन सुराज से जुड़ी जमीनी हकीकत देख ली, उस दिन उन लोगों के अंदर बेचैनी और बढ़ जाएगी: प्रशांत किशोर

RKTVNEWS/पटना(बिहार ) 27 जुलाई।बिहार में आय दिन अलग-अलग पार्टियों के नेताओं द्वारा जन सुराज और प्रशांत किशोर पर बे बुनियादी बातें कही जा रही है इसपर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत ने कहा है कि राजनीति सिर्फ समीकरण की बात करने से नहीं होती बल्कि जनता का विश्वास जितना बहुत जरूरी है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी सरकार को बदले कुछ ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो पा रहा क्योंकि बिहार में जमीन में लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है। मुझे अगर कोई धंधे बाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहुंगा की हां मैं इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है।

धंधेबाज जिन नेताओं को कहना है कहने दीजिए, इस बार बिहार जनता का ठेका लेकर आए हैं सुधारे बिना मानेंगे नहीं: प्रशांत किशोर

हम बिहार इसबार जनता का ठेका लेकर आए हैं ताकि जनता के लिए काम कर सकें। अभी तरकस में कई तीर बाकी है। बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई अब क्या करेंगे तो मैं उनको बतला दूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है। जब हम पदयात्रा में आए थे तो 1 सौ से 50 लोगों के साथ आए थे मगर आज हज़ारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं। बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए कोई MY समीकरण बना रहा है कोई PY बना रहा है। कोई A to Z बना रहा है। आप देखियेगा 1 ही समीकरण होगा वो होगा जन बल का समीकरण। देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:45-घाटशिला(अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव से संबंधित नामांकन की अधिसूचना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, कहा- अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 से 03 बजे अपराह्न तक कर सकेंगे नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आयोजित।

rktvnews

प्रदेश पदाधिकारियों के चयन होने पर भोजपुर जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में हर्ष।

rktvnews

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा समापन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की,प्रतिमा स्थलों की सफाई।

rktvnews

Leave a Comment