आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देश पर बिहार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ऐसे समुचित और समसामयिक निर्णय से बिहार की राजनीतिक पकड़ ,सक्रियता,लोगों में जुड़ाव का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है। साथ ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में शत प्रतिशत विजय श्री मिलेगी ऐसा विश्वास है। ऐसे में भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारी को बधाई दी है।युवा मोर्चा भोजपुर परिवार की बधाई देने में जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, आदि सिंह आदि, राकेश सिंह, सरवन कुमार, मुकेश कुशवाह, रवि केशरी, महामंत्री राहुल सिंह, अंकित चंद्रवंशी, मंत्री कुमार प्रतीक, सुरभि चौरसिया, अभिषेक अमन, कुमार मंगलम, अशोतोष मिश्रा, कमल क्लब के संयोजक विष्णु सिंह बजरंगी, प्रवक्ता अदित्य भगत, अंकित तिवारी, राजीव कुमार, प्रतिक चंद्रवंशी, सोनू कुमार, अभिषेक ओझा, आनन्द मोहन सिंह, रौशन कशेरा, अमर चौबे, अंजली पांडेय, अंकेश सिंह, अभय सिंह , राजन नैयर सहित बहुत युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने बधाई दी जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

