
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 सितंबर।आज स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया।सबसे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने अपने स्वागत भाषण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सबका स्वागत किया।भजनो की श्रृंखला का प्रारंभ विद्यालय की छात्रा पीहू शर्मा एवं काव्या पाण्डे ने संयुक्त रूप से श्री कृष्ण की आराधना ” श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” के रूप में किया। हारमोनियम पर कावेरी मोहन और तबले पर संगत कृष्ण कांत मानस ने किया। तत्पश्चात् श्रेया राज ने बहुचर्चित गीत”यशोमति मैया से” की मधुर प्रस्तुति दी।अगली कड़ी के रूप में विद्यालय की नृत्यांगनाओं वाग्मी , वेदिका, अविशी, श्रव्या, मोनिका, नंदिनी ने विष्णु स्त्रोत नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य निर्देशन शैलेंद्र कुमार सिंह एवं आकर्षि का था। संयोगिता ने ” बड़ा नटखट है रे” की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् श्रेया, वंदना, कृतिका, राजनंदिनी ने ” मनिहारी का भेष बनाया” भजन की आकर्षक प्रस्तुति दी।
उभरती कलाकार ऋषिका शर्मा ने फिल्मी भजन” इक राधा एक मीरा” की प्रस्तुति कर दर्शकों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में संयोगिता, सुनिधि, कंचन ने ” राधे कौन से पुण्य किए तूने” भजन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यालय की सभी छात्राओं ने सामूहिक रूप से भजन” आना सुन्दर श्याम हमारे घर” एवं आरती” आरती कुंज बिहारी की” प्रस्तुत किया।मंच संचालन अनिश कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शमशाद प्रेम ने किया।उक्त अवसर पर सभागार में अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
