RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)27 जुलाई।एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति श्री रमाकांत की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया।
पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एडीजे श्री रमाकांत ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की है।
पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को इस जिम्मेदारी को निभाने में प्राधिकार का भरपूर सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने प्राधिकार स्थिति प्रबंध कार्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि प्रबंध कार्यालय सभी नागरिकों के लिए कार्यालय अवधि के दौरान खुला रहता है। जहां कोई भी नागरिक अपने मामले में निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए पहुंच सकता है।
प्रबंध कार्यालय में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी कार्यालय में आनेवाले लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मो.जुनैद आलम, अधिवक्ता सदस्य डॉ.अशोक कुमार सिंह सहित दरभंगा सदर के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ₹26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

मोबाइल वेटनरी इकाइयों का लोकार्पण,पशुधन को मिलेगी त्वरित उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

बागपत:‘जागरूकता ही समाधान’: बागपत में टेली-मानस से घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देश के लिए प्रेरणा दायक:अजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment