साहिल संजना की ग्रुप ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मोहा मन!पूर्व सांसद मीना सिंह एवं समाजसेवी अजय कुमार सिंह हुए शामिल।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31अक्टूबर।शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, संरक्षक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं उपाध्यक्ष शंभू नाथ केसरी ने सपत्नीक पूजन और आरती कर किया। मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद सह भाजपा नेत्री मीना सिंह, उधोगपति अजय कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र व मां की चुनरी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उधोगपति अजय कुमार सिंह ने कहा की रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के कठिन त्याग और मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है। वे धन्यवाद की पात्र है। मैं हमेशा नगर रामलीला समिति के साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। अध्यक्ष डाॅ. अर्चना सिंह ने कहा की आज अठारह दिवसीय रामलीला का समापन हो रहा है। यह सब समिति के पदाधिकारियों और लोगों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। संचालन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता एवं रंगकर्मी ओपी कश्यप ने की।
राम राजगद्दी के अवसर पर आयोजित देवी जागरण में गायको ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर महिला-पुरुष श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। श्रोताओं ने मां के भक्ति गीतों पर जमकर तालियां बजाई और जयकारा लगाया। पटना की प्रसिद्ध साहिल संजना ग्रुप की आकर्षक झांकी ने लोगों को मन मोह लिया।। झांकी में कृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण, सांई बाबा एवं शिव तांडव का अद्भुत मंचन किया गया।
भव्य देवी जागरण की शुरुआत काजल कुमारी (फेम आर्टिस्ट सारेगामापा रंग पुरवइया) ने “सत्यम शिवम सुंदरम…..” से की। इसके बाद भोजपुर देवी गीत “जय अम्बे जय जगदम्बे गुंजे जयकरवा…” समेत एक से बढकर एक गीत की प्रस्तुति दी। भजन गायक अजय स्टार एवं किशन सांवरे ने ” जहां भगवान ने जन्म लिया, मंदिर वहीं बनाएंगे…..”मेरे भारत का बच्चा जय -जय श्रीराम बोलेगा…”, “अंगना लिपवलू….गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रयागराज की भजन गायिका पूजा छाबड़ा ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। देवी जागरण में उद्घघोषक की भूमिका में मंटू मस्ताना (पटना) थे। देवी जागरण के अवसर पर भाई ब्रह्मेश्वर, अशोक शर्मा, राकेश रंजन उर्फ पुतूल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह, आदित्य विजय जैन, सीपी जैन, पंकज प्रभाकर, रेडक्रास की सचिव डॉ. विभा कुमारी, कृष्ण माधव अग्रवाल, डाॅ. एसके रुगटा, डॉ. सबिता रुगंटा, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, संजीव गुप्ता (मालती बजाज के प्रोपराइटर), सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी. राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कलाकारों व सहयोगियों को किया गया सम्मानित।
रमलीला मैदान में देवी जागरण के दौरान भरत मिलाप एवं राम राजगद्दी कार्यक्रम में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, गुरु वशिष्ठ बने कलाकारों को मोमेन्टो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही सहयोगी तेजस के डायरेक्टर सुनील चौधरी व उनकी टीम एवं सनातनी सेना के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रुप सज्जा करने वाले राजू एवं प्रियांशु पाठक, टेंट निर्माणकर्ता मो. बेलाल, बिजली मिस्त्री विजय जी, म्यूजिक व साउड के राजू जी, संभावना स्कूल के शिक्षक ऋषिकेश ओझा, धर्मेंद्र कुमार, अमितेश कुमार,रावण का पुतला बनाने वाले कला शिक्षक संजीव सिन्हा एवं पुलिस की महिला सहयोगी टीम के अंजली कुमारी, पूजा समेत अन्य को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
किशोर दूर्गा पूजा समिति की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
शहर के रामलीला मैदान में नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित राम राजगद्वी के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, सचिव शंभुनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, शंभु नाथ केशरी, उप कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर ने श्रेष्ठता के अधार पर झांकियों का चयन किया।
इसके बाद संयुक्त रुप से पुरस्कार वितरण किया। राम राजगद्दी के अवसर पर भरत मिलाप में शामिल किशोर दुर्गा पूजा समिति चौक आर्य पथ की झांकी ( वैष्णो माता द्वारा भैरव वध) को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वही शिव कला मंदिर गोला मोहल्ला (बसहा बैल पर शंकर भगवान) तथा श्री न्यू कला मंदिर काजी टोला (काली माता एवं भगवान शंकर) की झांकी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वही श्री सूर्य कला मंदिर पुरानी अदालत पड़ाव (वैष्णो माता द्वारा बाण गंगा) की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावे श्रीश्री बडी देवी दुर्गा पूजा समिति देवी स्थान समेत अन्य सभी झांकियो को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

साहिल संजना की ग्रुप ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मोहा मन!पूर्व सांसद मीना सिंह एवं समाजसेवी अजय कुमार सिंह हुए शामिल।