RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ० स्मृति चौधरी के पिताजी स्वर्गीय शंकर चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्होंने अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी ) तथा अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत 100 से अधिक जरूरतमंद गरीबों को भोजन कराया गया। शिक्षक शिक्षकेत्तरकर्मियों एवं छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ० विजय श्री , डॉ० शिल्पा कुमारी, डॉ० अंजू कुमारी , डाॅ० मनोज कुमार, डॉक्टर जुगल प्रसाद, डॉ० प्रीति कुमारी, डॉ० सुप्रिया झा, डॉ शिखा अवस्थी , डॉ राकेश कुमार, एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी कई बार महाविद्यालय में इस प्रकार का सामुदायिक रसोई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो चुका है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

rktvnews

गढ़वा:स्वीप कोषांग के द्वारा गढ़वा जिले के पर्यटन केंद्र अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: कर्नाटक से पदयात्रा कर पहुंचे कृष्ण नायक ने बच्चों को सिखाया योग।

rktvnews

19 अप्रैल को सत्ता पक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा : शिवानंद तिवारी

rktvnews

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अभियंता दिवस।

rktvnews

सारण:एनिमिया जागरूकता सह जाँच गतिविधि का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment