
आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह),30 अप्रैल।आज विश्व पटल पर चर्चा का विषय बने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण 30 अप्रैल 2023 को भोजपुर ज़िला के ग्राम बखोरापुर के बूथ संख्या 90,91,92 के मतदाताओं द्वारा 100वाँ मन की बात सुनने के लिए चर्चित उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के नेतृत्व में सम्मिलित हो मन की बात का अनुश्रवण किया।
उद्योगपति अजय सिंह ने कहा की मैने मोदी जी को रेडियो पर मन की बात में सुना जिस तरह मोदी जी छोटी छोटी सामाजिक बिन्दुओं को नोटिस करते है और चर्चा करते है बहुत ही सराहनीय है और देश की जनता के हित में है।आज मुझे मन की बात से एक अनोखी प्रेरणा मिली है और मन की बात ने मेरे मानसिक पटल पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ी है साथ ही समाज और जन सेवा की मेरी भावनाओं को मजबूती भी मिली है।उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात के माध्यम से देश की जनता को देश हित मे किए संबोधन के प्रति आभार भी प्रकट किया।

