RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:जिले के दो मुखिया स्वास्थ्य मंत्री से हुए सम्मानित।

जनसंख्या स्थिरीकरण माह के दौरान परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के उपयोग बढ़ाने हेतु जागरूक करने के लिए मिला सम्मान ।

RKTVNEWS/मोतिहारी(बिहार )26 जुलाई।जनसंख्या स्थिरीकरण माह के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने जिले के दो मुखिया राजू बैठा (गोढ़वा) एवं गोपाल राय (छौड़ादानों), पंचायत एकडरी को सम्मानित किया है। उन्होंने विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने, परिवार नियोजन कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने, नव विवाहित दंपतियों के बीच नई पहल किट वितरण कराने, बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु महिलाओं को परिवार नियोजन कराने, पुरुषों को नसबंदी कराए जाने के साथ ही स्थायी व अस्थायी विधियों के उपयोग हेतु जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके इन योगदानों के लिए पटना में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी3) संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उन्हें सम्मानित किया गया। सी3 के जिला प्रतिनिधि आदित्य राज ने बताया कि पटना में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी3) की ओर से जनसंख्या स्थिरीकरण माह के अवसर पर युवा जोड़ों के लिए प्रतिवर्ती गर्भ निरोधकों पर केंद्रित एक गोलमेज चर्चा बुलाई गई थी। इसी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कई जिलों के मुखिया और वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुखिया राजू बैठा ने पूर्वी चंपारण में सास बहू बेटी सम्मेलन आयोजित करने के अपने प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे जीपीडीपी के लिए थीम के रूप में “स्वस्थ गांव” को चुना है। मुखिया गोपाल राय ने पूर्वी चंपारण में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत अपने पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर पंचायत की 10 नव विवाहित दंपतियों को नई पहल किट वितरण करने में महती भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही अपने पंचायत में परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज की कार्यकारी निदेशक डॉ. अपराजिता गोगोई ने बताया कि कैसे लड़कियों की शिक्षा पूरी करने से बेहतर स्वास्थ्य परिणाम मिलते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आठ परिचालन रणनीतियों की रूपरेखा जारी की

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने गर्भनिरोधक विकल्पों को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार के वर्तमान प्रयासों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए युवा जोड़ों की आवाज और विकल्पों को भी सामने रखा। साथ ही आठ परिचालन रणनीतियों की रूपरेखा वाले रोडमैप के साथ C3 की नीति संक्षिप्त भी जारी की।

जनप्रतिनिधियों के सम्मानित होने पर अधिकारियों ने दी बधाई

जनप्रतिनिधियों के सम्मानित होने पर जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीसीएम नंदन झा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा कि जन समुदाय व आम लोगों को परिवार नियोजन जैसे विषय में जागरूक करना बेहद जरुरी है, तभी बढ़ती जनसंख्या पर रोक सम्भव हो पायेगा। डीसीएम ने कहा कि जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र मे लोगों को जनहित के मुद्दे पर जागरूक करनी चाहिए।

Related posts

लोजपा सहार प्रखंड के भतीजे की मृत्यु पर लोजपा भोजपुर शिष्ट मंडल ने परिजनों से मिल शोक और संवेदनाएं प्रकट की।

rktvnews

इंदौर: 1 से 30 मई 2026 तक होगा मकानों की सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप : सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति की अडानी रिपोर्ट से जुड़े ऑफशोर फंड में है हिस्सेदारी।

rktvnews

“साइलेंस रोर्स: ‘गांधी टॉक्स’ ने 54वें आईएफएफआई गोवा गाला प्रीमियर में पहली मूक फिल्म के रूप में अपना दबदबा बनाया, कलाकारों ने दिलचस्प अनुभव साझा किया!

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में आयोजित ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment