RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसडीओ ने लिया संभावित बाढ की तैयारी व कटाव का जायजा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ संजीत कुमार ने शाहपुर प्रखंड मे संभावित बाढ की तैयारी का जायजा लिया तथा समीक्षा की। एसडीओ संजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड के बहोरनपुर, दामोदरपुर, लक्षुटोला और जवइनिया जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने जवइनिया मे हो रहे गंगा के कटाव का निरीक्षण किया तथा बाढ नियंत्रण विभाग के  अभियंता से हो रहे कटाव तथा उसके रोकथाम एवं नियंत्रण करने के संबंध में जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने बाढ के दौरान बक्सर-कोईलवर तटबंध तथा अन्य ऊंचे शरणस्थलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से तैयारी करने एवं समुचित व्यवस्था पहले से ही कर लेने को कहा ताकि बाढ के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने पदाधिकारियों को हर हाल में सतर्क व सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बाढ कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सीओ शम्मा परवीन को  टास्क सौंपते हुए संबंधित कर्मचारियों को सचेत व तत्पर रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, शाहपुर सीओ शम्मा परवीन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद सहित बाढ नियंत्रण के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

निवेशकों के लिए है लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी प्लान : सागर अदाणी

rktvnews

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

rktvnews

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

झारखंड:रांची:इरफान अंसारी के बयान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश क्यों?

rktvnews

हरित नवाचार का सशक्तिकरण: एलो एसेल की पर्यावरण-अनुकूल प्राथमिक बैटरी को टीडीबी से समर्थन”

rktvnews

Leave a Comment