RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

बिहार:जल-जीवन-हरियाली अभियान आत्मसात करने पर चर्चा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 7 नवम्बर। जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से करें ताकि जनमानस में सरकार के कार्यक्रमों के प्रति अधिकाधिक स्वीकार्यता बढ़े। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना भवन में आयोजित जल-जीवन- हरियाली दिवस संबंधी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक अमित कुमार ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन महज विचार व्यक्त करने तक सीमित न रहकर निरंतर इस दिशा में कार्य करने हेतु आगे बढ़ने का फोरम बने तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी। निदेशक ने जल-जीवन- हरियाली अभियान से जुड़े 11 घटकों की क्रमबद्ध चर्चा करते हुए इसकी गंभीरता तथा उपयोगिता पर व्यापक प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को मिशन उप निदेशक अजीत कुमार ने संबोधित करते हुए इस अभियान के विभिन्न घटकों पर कार्यों के परिणाम स्वरूप प्राप्त उपलब्धियां पर चर्चा की।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के जरिए सरकार के कार्यों के प्रचार प्रसार पर प्रकाश डाला।
कृषि विभाग के उपनिदेशक शशि शेखर मंडल ने पृथ्वी पर उपलब्ध जल से जुड़े कई अहम तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण के उपायों पर जोर दिया।
भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद चौधरी ने विभाग द्वारा कई निर्माण कार्यों उपलब्धियों सहित रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की उपयोगिता को बताया। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के इस अभियान की चर्चा यूनाइटेड नेशंस महासभा में किए जाने की जानकारी देते हुए बिहार के प्रति गौरव बोध भी कराया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक लाल बाबू सिंह ने पृथ्वी के गर्म होने से उत्पन्न प्रभावों का जिक्र करते हुए भावी पीढ़ी के अस्तित्व पर संकट की चिंता व्यक्त करते हुए जन-जन से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में डालें।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पी आर एक्सपर्ट आनंद कौशल ने विभाग द्वारा किए जा रहे तमाम प्रचार घटकों के संदर्भ में जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उप सचिव शिव शंकर लाल श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण एवं विषय उपस्थापन किया। उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह का प्रथम मंगलवार इसके लिए समर्पित है तथा इस अभियान से जुड़े विभागों में से किसी एक विभाग द्वारा ऐसा आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इस उत्तरदायित्व को निभा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक सुनील कुमार पाठक ने किया और जल जीवन हरियाली अभियान में शामिल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक डॉ नीना झा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली अभियान की सोच तथा संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सभी को पौधा भेंट कर की गई। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव संजय कृष्ण एवं मृणायक दास, संयुक्त निदेशक माला कुमारी एवं रवि भूषण सहाय सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी, अभियान के विभिन्न 15 घटक विभागों के नोडल पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

शाहपुर के महरजा में भोले शंकर दानी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

दरभंगा: विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ पुण्योत्सव, साधकों ने सुनाई अनुभूतियाँ ।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment