RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा में की मुलाकात।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )25 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने मुलाकात की। राजनांदगांव से आए रॉयल किड्स कॉन्वेंट के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने आज विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से भी मुलाकात की।
रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान जिज्ञासा वश कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे और विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का राजनीति और सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही और उसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विद्यार्थियों को राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी के महत्व पर बल दिया। यह भम्रण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक यात्रा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल विधानसभा की कार्यवाही को देखा, बल्कि प्रदेश के प्रमुख नेताओं से भी बातचीत करने का अवसर पाया।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया ककिला क्लस्टर का निरीक्षण।

rktvnews

परीक्षा को बोझ नहीं बनाएं, यह उत्सव है : संजय सेठ

rktvnews

नवादा:राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1401 मामलों का निष्पादन।

rktvnews

क्या कछुआ-खरगोश की राजनीतिक रेस में भी कछुआ ही बाजी मारने में कामयाब होगा? – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

भोपाल:गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment