RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी और तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सुदामा प्रसाद का रोड शो 10 बजे बरुहीं गांव से शुरू होकर सहार, खैरा, अंधारी, धोकराहां, राजपुर, बिहटा चौक, खुटहां, मोपती, सिकरहटा, फत्तेपुर, रामनगर, तरारी, करथ, कुसुमी, जेठवार, हसंन बाजार और नोनार होते हुए पीरो तक पहुंचा।
रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक और लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि अपनी चुनावी पराजय होती देख प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और अन्य भाजपा नेता बुझते हुए दिए की लौ की मानिद फड़फड़ाते हुए अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के हाथ गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में हुए दंगों और बिहार में सामूहिक दलित जनसंहारों में मारे गए लोगों के खून से सने हुए हैं। भाजपा शासन के दस साल देश की तबाही और बर्बादी के साल रहे हैं। भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी।
उन्होंने कहा कि भाजपा लूट और झूठ की पार्टी है। ईलेक्ट्रौल बांड घोटाला देश में अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है। सांसद अपनी विकास निधि का 5 प्रतिशत भी नही खर्च कर पाये और उनको विकास की उम्मीद बताकर जनता का वोट ठगने का मंसूबा बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के रहते देश में लोकतंत्र और आरक्षण भारी खतरे में है। का.जगदीश, रामेश्वर, बटन और रामनरेश राम की धरती भाजपा को सत्ता से बेदखल कर लोकतंत्र और आरक्षण की हिफाजत करेगी।
रोड शो में शामिल राजद नेता और सहार पंचयत के मुखिया वसंत राम, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार यादव, पेरहाप पंचायत के मुखिया महेंद्र साव, राजद नेता रामजी ,यादव, व्यवसायी संघ के नेता श्री निवास यादव आदि ने कहा कि भाकपा(माले) अमन और इंसाफ की पार्टी है जिसे समाज के हर हिस्से का समर्थन हासिल है।
रोड शो में प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, दिलीप कुमार, रामानन्द ठाकुर, इमरान अली आदि माले नेता भी शामिल थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने ई.वी.एम.-वी.वी.पैट के मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आए मरीजों को दिग्भ्रमित कर निजी संस्थानों में भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत: मणि भूषण श्रीवास्तव

rktvnews

भोजपुर:संविधान की अनदेखी करने वाले न करें बाबा साहेब के अपमान की बात : रघुपति

rktvnews

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment