RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: साइबर अपराधियों से रहें सावधान पूर्व एवं वर्तमान उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास।

पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप एवं वर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री (फाइल फोटो)

जिला प्रशासन ने आमजन से की सावधानी बरतने की अपील।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 जुलाई।हाल के दिनों में विभिन्न श्रोतों से सूचना प्राप्त हो रही है कि चतरा जिले के पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप एवं वर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री के नाम और पदनाम का दुरुपयोग करते हुए साइबर ठगों द्वारा आमजन एवं विभिन्न पदाधिकारियों को फेक कॉल, व्हाट्सएप संदेश, या फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है।
इस तरह की फर्जी गतिविधियों से न केवल आम नागरिकों को आर्थिक एवं मानसिक नुकसान हो सकता है, बल्कि इससे जिला प्रशासन की छवि भी धूमिल होती है।
जिला प्रशासन, चतरा आम नागरिकों से अपील करता है कि
यदि किसी अनजान नंबर से उपायुक्त या अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के नाम पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हो, तो उसे नजरअंदाज करें। ऐसे किसी भी संदेश या कॉल में मांगी गई जानकारी, दस्तावेज़ या आर्थिक लेन-देन संबंधी अनुरोध को गंभीरता से न लें। इस तरह की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने स्थानीय थाना या जिला नियंत्रण कक्ष में दें। संबंधित मोबाइल नंबर या व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कराएं, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। आम नागरिकों की सतर्कता और जागरूकता ही ऐसे साइबर अपराधों को रोकने में सबसे बड़ा हथियार है।
जिला प्रशासन का कोई भी पदाधिकारी किसी भी नागरिक से व्यक्तिगत या वित्तीय लेन-देन हेतु कॉल/मैसेज नहीं करता है। अतः ऐसे किसी भी प्रयास से सतर्क रहें।

शिकायत व संपर्क हेतु

जिला नियंत्रण कक्ष : 9334103793

जिला प्रशासन चतरा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर Zero Tolerance की नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

अनुराग सिंह ठाकुर और श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी का शुभारंभ किया।

rktvnews

खबरें अखबार की..! : पारुल जैन

rktvnews

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिए जिला को दी लगभग 88 करोड 87 लाख की सौगात।

rktvnews

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भूमि पूजन एवं ले आउट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक उपयोग से किसानों को मिलेगी आर्थिक समृद्धि : डॉ. राम

rktvnews

बक्सर:साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान नहीं, समावेशी और समृद्ध समाज की आधारशिला।

rktvnews

Leave a Comment