RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय हुए बंद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 जुलाई। भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जिलान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को तत्काल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को 21 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक बंद करने का आदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापांक 847 दिनांक 20/7/2025 के माध्यम से सूचित किया गया है। जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर के पत्र के आलोक मे शाहपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने बाढ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को बंद करा दिया है। बाढ से प्रभावित प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सुरेमनपुर, प्राथमिक विद्यालय लच्छू टोला, मध्य विद्यालय सारंगपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सारंगपुर (लच्छू टोला), नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दलित टोला गौरा और प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर को बंद कर दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के अभिलेख एवं सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने का भी निर्देश दिया है।

Related posts

पटना:संभावित आपदाओं से निपटने हेतु निरंतर मॉकड्रिल आवश्यक, आमजन गंभीरता से करें सहभागिता : प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 सितंबर 26

rktvnews

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (ए-वेब) के कार्यकारी बोर्ड की 11वीं बैठक में शामिल हुए।

rktvnews

केन्द्र सरकार का बजट नौजवान,गरीब और किसान विरोधी :डॉ.अमित कुमार द्विवेदी

rktvnews

बक्सर: मंत्री ने की सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा

rktvnews

गिरीडीह:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर स्थित वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment