सम्मानित अतिथियों के रूप में बिहार के डीजीपी विनय कुमार एवं डीजी बीएसएपी ए के अम्बेडकर हुए शामिल।
बंगाली कलाकारों द्वारा मानवीय भावनाओं और संबंधों पर आधारित “द रिलेशन ” नाटक का किया गया मंचन।
RKTV NEWS/पटना (बिहार)29 मार्च।शुक्रवार को सांस्कृतिक संस्था ‘इमैजिनेशन’ द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग (बिहार सरकार), आर. बी. आई. और आई. ओ. सी. एल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘बिहार रंग महोत्सव बिहारंगम-2025′ के पहले दिन वेस्ट बंगाल के कलाकारों द्वारा नाटक ‘द रिलेशन’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक रुपज्योति महंता है। दूसरी प्रस्तुति ‘सूफ़ी संध्या’ राजू मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि मे विनय कुमार (डी.जी.पी., बिहार),ए.के. अम्बेडकर (डी. जी., बी. एस. ए. पी.) मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र के बाद ‘द रिलेशन’ नाटक का मंचन हुआ।
“द रिलेशन” एक अद्वितीय नॉन-वर्बल नाटक है, जो मानवीय भावनाओं और संबंधों की गहराई को दर्शाता है। यह नाटक दर्शकों की भावनाओं को छूने का प्रयास करता है और किसी भी तर्क को खोजने के बजाय, इसकी भावना को महसूस करने का आग्रह करता है। इस नाटक में माता-पिता और बच्चों के संबंधों के अलावा, स्त्री-पुरुष के भेद, भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन, पूंजीवादी व्यवस्था की नीतियों और कई अन्य सामाजिक पहलुओं को दर्शाया गया है। यह नाटक प्रतीकात्मक, समकालीन, संगीतमय, बॉडी लैंग्वेज और सामुदायिक रंगमंच की शैली में प्रस्तुत किया गया है।
दूसरी प्रस्तुति “सूफी संध्या” में राजू मिश्रा और उनके समूह अनहद द्वारा एक भावपूर्ण संगीत प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को सूफी संगीत की गहराइयों तक ले गई।


