RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

पीडीएसी-2023 सम्मेलन, टोरंटो में भारत दिवस समारोह।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,9 मार्च टोरंटो में आयोजित पीडीएसी-2023 सम्मेलन में मंगलवार को भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में खान मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारत के महावाणिज्य दूतावास, टोरंटो, कनाडा और कोयला मंत्रालय तथा सी.आई.आई. के अधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित निवेशक, खनन विशेषज्ञ और खनिज खोजकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय अधिकारियों ने भारत में खनन के अवसरों पर प्रस्तुति दी, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ।  खान मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के एक पहल के हिस्से के रूप में एक छोटे से होली समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें भारत से लाई गई मिठाइयों और मोटे अनाज उत्पादों के वितरण किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

12 जून को चतरा जिले के प्रखंडों में एकमुश्त बिजली बिल सूद माफी योजना का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज पार्टी ने जिले में कमिटी का किया गठन, अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष का प्रभार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन:साइबर तहसील में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने सैकड़ों महिलाओं सहित समाज के अन्य वर्गो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त की राशि का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment