RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 23 सितम्बर। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत आने वाली फसल बीमा सम्बन्धी शिकायतों के निराकरण हेतु सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर फसल बीमा सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण करने हेतु बैंक द्वारा की गई त्रुटियों के कारण लम्बित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने फसल बीमा योजना अन्तर्गत पोर्टल पर सही इंट्री नहीं होने सम्बन्धित लम्बित 49 शिकायतों एवं गलत पटवारी हलका दर्ज करने सम्बन्धित 4 लम्बित शिकायतों पर कलेक्टर श्री सिंह ने अर्थदण्ड अधिरोपित करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने 26 सितम्बर तक उक्त सभी लम्बित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में फसल बीमा में किसान क्रेडिट कार्ड बन्द होने सम्बन्धित 42 लम्बित शिकायतों पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बैंकों को त्वरित कृषकों के नये खाते की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिये, जिससे कि कृषकों को फसल बीमा योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।
बैठक में फसल बीमा अन्तर्गत सीएम हेल्पलाइन पर 20 सितम्बर तक प्राप्त शिकायतों पर भी चर्चा की गई। सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक 45 शिकायतें बैंक ऑफ इण्डिया, 38 शिकायतें आईसीआईसीआई, 28 शिकायतें एसबीआई, 11 शिकायतें एचडीएफसी व अन्य बैंकों की शिकायतों सहित कुल 162 शिकायतें लम्बित हैं। इन सभी शिकायतों का कलेक्टर श्री सिंह ने निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में उप संचालक कृषि आरपीएस नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक विशेष श्रीवास्तव, एसएलआर रमेश सिसौदिया व अन्य अधिकारी एवं बैंकों के कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: समाज के वंचित वर्ग के लिए कई योजना राजग सरकार में: मंत्री हरी साहनी

rktvnews

झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित! बेहतर कर्तव्यपरायणता हेतु दिया प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली आयोजित।

rktvnews

कामुकता को स्वछन्द करती पॉप संस्कृति।

rktvnews

Leave a Comment