RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित ।

विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करती चेयरपर्सन कमलेश सैनी व डीपीओ संगीता यादव।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)17 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग नारनौल शहरी की ओर से आज जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की देखभाल के बारे में जागरूक करना है। साथ ही बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है।
जिला कार्यकम अधिकारी संगीता यादव ने बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वजन, लम्बाई और उपरी आहार व स्वास्थय जांच के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता में गोरी प्रथम, संगीता द्वितीय व अश्वनी रोहिल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 4 हजार, द्वितीय को 3 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 2 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कमला देवी सोनी के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया।

rktvnews

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप योजना को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया।

rktvnews

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:सदन में 22 जुलाई से होने वाले मानसून सत्र में जिला और देश के प्रमुख मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया जाएगा : सुदामा प्रसाद

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment