RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पोषण रैली, पोषण रथ एवं पोषण एल.ई.डी. वाहन को डी.एम. ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

दरभंगा/बिहार 02 सितम्बर। राष्ट्रीय पोषण माह – सितम्बर 2023 अन्तर्गत पोषण रैली, पोषण रथ एवं पोषण एल.ई.डी. वाहन को जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर उपस्थित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम *“सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत“* है।
उन्होंने कहा कि सितम्बर पूरे माह विभिन्न गतिविधियों का संचालन जिला स्तर से लेकर केन्द्र स्तर तक किया जायेगा एवं सभी गतिविधियों की इंट्री जन-आंदोलन डैसबोर्ड पर किया जायेगा।
उक्त अवसर पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक विवेक भूषण, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ गोविंद कुमार, प्रखण्ड समन्वयक ऋषभ कुमार के साथ-साथ सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

एन.सी.डी. के अन्तर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा लागू करने में बाधाएँ।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप हर दिन करते है बड़हरा के विकास की बातें,सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की रखते है सोच: मनोज तिवारी

rktvnews

विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment